पुस्तक मेला में बहुभाषी कवि सम्मिलन

कोलकाता, 25 जनवरी 2024 साहित्य अकादेमी द्वारा 47वें कोलकाता अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के एसबीआई सभागार में बहुभाषी कवि सम्मिलन का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रतिष्ठित बांग्ला कवि प्रसून बंद्योपाध्याय ने की। कार्यक्रम के आरंभ में अकादेमी के क्षेत्रीय सचिव डॉ. देवेंद्र कुमार देवेश ने औपचारिक स्वागत करते संक्षेप में अकादेमी की गतिविधियों से परिचय कराया। कार्यक्रम में ग्यारह भाषाओं के निम्नांकित कवियों ने अपनी कविताओं, गजलों एवं गीतों का पाठ मूल भाषा में अथवा हिंदी-अंग्रेजी अनुवाद के साथ किया : मंजिमा गोगोई दास (असमिया), संयुक्ता बंद्योपाध्याय (बाङ्ला), अनिल कुमार ओझा (भोजपुरी), राजर्षि पत्रनवीस (अंग्रेजी), राज्यवर्धन (हिंदी), चंदन कुमार झा (मैथिली), आशा उपाध्याय बराल (नेपाली), कृष्ण कुमार महांति (ओड़िआ), भूपिंदर सिंघ बशर (पंजाबी), आदित्य कुमार मांडी (संताली) और फे शीन ऐजाज (उर्दू)। इनमें से धीरज कुमार रैना पुरस्कार ग्रहण करने के लिए उपस्थित नहीं हो सके। कार्यक्रम का संचालन अकादेमी के सहायक संपादक क्षेत्रवासी नायक द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय साहित्यकार और साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

(डॉ देवेन्द्र कुमार देवेश)

Comments are closed.